
—– वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के साथ शहर की सुंदरता बनाए रखने में जुटा नगर निगम, अधिकारियों की निगरानी में रोजाना की जा रही धुलाई
आगरा। शहर में बढ़ते धूल के प्रदूषण को नियंत्रित करने और सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता बनाए रखने के लिए नगर निगम प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इसके तहत शहर के फुटपाथ, सेल्फी प्वाइंट और विभिन्न स्थानों पर वेस्ट टू वंडर योजना के अंतर्गत स्थापित प्रतिमाओं और अन्य स्कल्पचर की नियमित धुलाई कराई जा रही है। प्रेशर मशीनों की सहायता से नगर निगम के कर्मचारी रोजाना इन स्थलों की सफाई कर रहे हैं, जिससे धूल और मिट्टी की परत हटने के साथ ही शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल स्वच्छ और आकर्षक बने रहें।
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम की ओर से विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर जमी धूल को हटाने के साथ-साथ शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाए गए स्कल्पचर और प्रतिमाओं की सफाई भी कराई जा रही है। इन स्थलों पर लगातार धूल जमा होने से उनकी चमक प्रभावित होती है। ऐसे में नियमित धुलाई के माध्यम से उन्हें स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी प्रेशर मशीनों की मदद से फुटपाथों, सेल्फी प्वाइंट और अन्य प्रमुख स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं और स्कल्पचर की धुलाई कर रहे हैं। अभियान के दौरान उन स्थानों को भी प्राथमिकता दी जा रही है, जहां धूल का जमाव अधिक होता है और लोगों की आवाजाही बनी रहती है। नियमित सफाई से इन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही शहरवासियों और पर्यटकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
—– अधिकारियों की निगरानी में हो रहा सफाई कार्य
सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य की गुणवत्ता और व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है, ताकि निर्धारित स्थलों पर नियमित रूप से धुलाई सुनिश्चित हो सके। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि सफाई के दौरान किसी भी स्थान पर धूल और गंदगी जमा न रहने पाए। अभियान के माध्यम से शहर के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि शहर में स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जाए। धूल के कारण होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए नियमित सफाई और धुलाई की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा रहा है। इससे शहर के सौंदर्यीकरण के लिए विकसित किए गए स्थलों का बेहतर रखरखाव भी सुनिश्चित हो सकेगा।
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य का वर्जन :::::
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थलों पर धूल का जमाव रोकने के लिए नियमित सफाई और धुलाई कराई जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान की लगातार निगरानी करते हुए सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखें। पर्यावरण संरक्षण और शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।


