आगरा जिला रैंकिंग टेबिल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 31 अक्टूबर। जिला टेबिल टेनिस संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय तृतीय जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन आज एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में आयोजित की जा रही है। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ० पंकज मिश्रा रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन की सचिव एवं प्रतियोगिता की आयोजन सचिव डॉ० अल्का शर्मा के अनुसार टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणाम इस प्रकार से हैं-
बालक वर्ग (अंडर-09)
1.अयांश शर्मा -प्रथम
2. वेद पोद्दार -जीटीए
3. गर्विक प्रभाकर-तृतीय
कियांश मिश्रा
बालिका वर्ग (अंडर- 09)
1.स्वरा गोयल – प्रथम
2 तृषा धागर -द्वितीय
3 उमायरा त्रिवेदी-तृतीय
हॉप्स बालक वर्ग (अंडर -11)
1.रेयांश शर्मा-प्रथम
2.अयान शर्मा-द्वितीय
3. अदवय सिंघल -तृतीय
तनिष्क कुमार
हॉप्स बालिका वर्ग (अंडर 11) के सेमीफाइनल मुकाबले में वेदांशी पोद्दार ने आरवी
कोहली को 3-0, संस्कृति शर्मा ने निष्का गुप्ता को 3-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
कैडेट बालिका वर्ग(अंडर-13) बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पहल गुप्ता ने शुभी पाराशर को 3-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई दूसरा सेमी फाइनल इनाया फातिमा और वेदनशी पोद्दार के बीच खेला गया जिसमें इनाया फातिमा ने वेदनशी पोद्दार को 3-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायकों की भूमिका में विशेष तौर से गर्ग ऋषि, भव्य की भूमिका रही । जबकि अंपायर हिमांशु सिंह, ऋषभ कुमार, आयुष कुमार, रितेश कुमार, उदित सिंह, विशाल कुमार आदि रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी मनोज कुमार महाप्रबंधक एसबीआई (रिटायर्ड) सजल गुप्ता, उपाध्यक्ष, जिला आगरा जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन, जुनैद सलीम वरिष्ठ कोच , साहिल कुमार आदि उपस्थित रहे। रविवार को सुबह 9:00 बजे से मैच खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *