खेरिया मोड़ ROB व बारह खंभा मार्ग संकट: विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने सुनी व्यापारियों की पीड़ा

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। खेरिया मोड़ ROB बंद होने और बारह खंभा मार्ग की बदहाली से परेशान अर्जुन नगर के व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों की समस्याओं को लेकर सुरेश चंद नीरज कुमार ज्वैलर्स खेरिया मोड़ पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। छावनी विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने समस्याएँ सुनकर संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था से फोन पर वार्ता कर सड़क कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल से भी बात की।
बैठक में बारह खंभा मार्ग को तत्काल दुरुस्त करने, रेलगाड़ियों के रूट डायवर्जन तथा अर्जुन नगर से राजीव टॉकीज एवं पृथ्वीनाथ फाटक तक अंडरपास निर्माण की मांग डा. मेजर दुर्गश शर्मा एवं गोविंदा भारद्वाज विकास अग्रवाल द्वारा उठाई गयी । विधायक ने मंगलवार को व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ DRM आगरा से मुलाकात कर ठोस समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इस पहल में समाजसेवी कन्हैया राय की प्रमुख भूमिका रही। बैठक में विकास अग्रवाल, नीरज मित्तल, महेश चंद शर्मा, जय सिंह सरदार, राजू चाहर, डॉ. मेजर दुर्गेश शर्मा, श्याम सुंदर तांगड़, अमित कोहली, विजय चाहर, गोविंद भारद्वाज, सत्येंद्र कुशवाहा, पराग, मुकेश गुप्ता, वासुदेव गुप्ता, सुमित भगोर सहित क्षेत्रीय व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक।
जनता की मांग स्पष्ट है—रास्ता दुरुस्त हो, जाम से राहत मिले और व्यापार बचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *