आगरा, 16 अक्टूबर, 2026। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आम जनमानस को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के उद्देश्य से आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।
*नमूना संग्रहण की कार्यवाही*
अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित 06 खाद्य प्रतिष्ठानों/इकाइयों से कुल 09 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए—
1. *गोपाल दास पेठावाले*, शाह मार्केट, एम.जी. रोड, आगरा से माधुरी मिठाई एवं छेना मिठाई के 02 नमूने।
2. *अतुल डेयरी*, नामनेर, आगरा से पनीर का 01 नमूना।
3. *मित्तल डेयरी*, नामनेर, आगरा से पनीर का 01 नमूना।
4. *Blink Commerce Private Limited*, ग्राउंड फ्लोर, प्लॉट संख्या 1-2 एवं मिनजुमला खसरा संख्या 6, मौजा राजाराय, आगरा–282009 से कुट्टू के आटे एवं साबूदाना के 02 नमूने।
5. *Blink Commerce Private Limited*, खसरा संख्या 388, 389, 403, 404, 405 एवं 442, मौजा मऊ, 100 फीट रोड, दयालबाग, आगरा–282005 से कुट्टू के आटे का 01 नमूना।
6. *Innovative Retail Concepts Pvt. Ltd.*, ई-5 (पुराना संख्या 24, 24A), कॉर्पोरेशन संख्या 36/197/1, न्यू आगरा, दयालबाग रोड, आगरा–282005 से साबूदाना एवं गाय के घी के 02 नमूने।
संग्रहित नमूनों को नियमानुसार विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जाएगा। विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद-आगरा द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मिलावट की रोकथाम हेतु प्रवर्तन एवं निरीक्षण की कार्यवाही निरंतर जारी है। समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपेक्षा की जाती है कि वे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षित भंडारण पर विशेष ध्यान दें।


