
आगरा। मैनपुरी जनपद के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आज दिनांक 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाली 70वीं बालक माध्यमिक विद्यालयी आगरा मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता जोकि अण्डर 14,17 एवं 19 वर्ष में खेली जाएगी में महर्षि परशुराम इण्टर कॉलेज,यमुना किनारा का कक्षा -11 का 18 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी कृष्णा शर्मा आगरा जनपद की ओर से बालक अण्डर 19 वर्ष में प्रतिभाग करेगा ।
18 वर्षीय कृष्णा शर्मा
महर्षि परशुराम इण्टर कॉलेज ,यमुना किनारा का कक्षा-11 का छात्र
ताजगंज स्थित नवादा बाज़ार निवासी हैं तथा पिता सुभाष शर्मा एवं माता श्रीमती रेखा शर्मा के सुपुत्र हैं।
कृष्णा शर्मा इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा का छात्र है ।
उल्लेखनीय है कि 7 अक्तूबर को मुफ़ीद ए आम इण्टर कालेज,मोती लाल नेहरू रोड के प्रांगण में सम्पन्न हुई 70वीं बालक माध्यमिक विद्यालयी आगरा जनपदीय क्रिकेट अण्डर 14,17 एवं 19 वर्ष क्रिकेट किया गया था में महर्षि परशुराम इण्टर कॉलेज,यमुना किनारा के क्रिकेट खिलाड़ी कृष्णा शर्मा ने प्रतिभाग कर बालक अण्डर 19 वर्ष में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया,जिसके आधार पर उनका चयन आगरा ज़िला टीम में हुआ है ।
कृष्णा शर्मा को आगरा जनपद टीम में चयनित होने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार,ज़िला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह,ज़िला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा वी पी सिंह,जितेन्द्र शर्मा,इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा ,संतोष शर्मा,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार,ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल,सह ज़िला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश,राहुल चौधरी,संजय नेहरू, के पी सिंह यादव,गोविंद सिंह, हिमांशु शर्मा आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं ।


