आगरा, 13 अक्टूबर। दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 64621 (ईदगाह–बांदीकुई मेमू) के एक कोच का एक पहिया खेड़ली स्टेशन से पहले, नदबई–खेड़ली रेलखंड के किलोमीटर संख्या 96/08 पर पटरी से अवपथन हो गया। उक्त घटना ट्रेन के नदबई स्टेशन से 11:06 बजे प्रस्थान करने के बाद हुई।
घटना की सूचना मिलते ही आगरा मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल सहित आगरा से अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गये। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक भी मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रयागराज से घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं।
घटना के बाद रेल परिचालन बहाल करने के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि या किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा बहाली कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
ट्रेन संख्या 64621 (ईदगाह–बांदीकुई मेमू) का अवपथित कोच समय 15:55 बजे सफलतापूर्वक रीरेल (Rerail) कर दिया गया है।
दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 64621 (ईदगाह–बांदीकुई मेमू) के एक कोच का एक पहिया खेड़ली स्टेशन से पहले, नदबई–खेड़ली रेलखंड के किलोमीटर संख्या 96/08 पर पटरी से अवपथन हो गया। उक्त घटना ट्रेन के नदबई स्टेशन से 11:06 बजे प्रस्थान करने के बाद हुई।
इसके कारण निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहीं। लेकिन शाम को इसे ठीक कर दिया गया है।
1. गाड़ी संख्या 64622, बांदीकुई-ईदगाह मेमू रेलसेवा दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 22988, आगरा फोर्ट-अजमेर रेलसेवा, जो दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को आगरा फोर्ट से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग भरतपुर-बयाना-सवाई माधोपुर-जयपुर होकर संचालित होगी।
3. गाड़ी संख्या 12548, गांधीग्राम-आगरा कैंट रेलसेवा, जो दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को गांधीग्राम से प्रस्थान की है, खेड़ली स्टेशन से वापस बांदीकुई लौटकर परिवर्तित मार्ग बांदीकुई-अलवर – मथुरा- आगरा कैंट होकर संचालित होगी।
4. गाड़ी संख्या 54355, बांदीकुई-बरेली रेलसेवा दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को बांदीकुई स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 45 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे के अधिकृत पूछताछ माध्यमों से प्राप्त कर लें।


