प्रदेशीय महिला हाकी में कानपुर ने देवीपाटन को 5-0 से हराया

SPORTS उत्तर प्रदेश

अलीगढ़। पं० दीन द‌याल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित 6 दिवसीय प्रदेशीय महिला हाकी टूर्नामेंट का आयोजन 12 से 17 अक्टूबर तक अहिल्या बाई होल्कर स्पोर्टस स्टेडियम, रामघाट रोड़, अलीगढ़ पर किया जा रहा है।

आज 12 अक्टूबर को प्रतियोगिता का शुभारस्भ पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर अंतरराष्ट्रीय अंपायर अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर
विद्यार्थी परिषद के रजत चौधरी, महेन्द्र सिंह बोरा (अन्तरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी), संजय गौतम उपाध्यक्ष उ०प्र० हॉकी संघ , अलीगढ़ हॉकी एसो० के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, अलीगढ़ हाँकी एसो. के सचिव हर्ष कुमार द्वारा माल्यार्पण किया गया।

यह जानकारी देते हुये स्पोर्टस ऑफीसर लता राज ने बताया कि आज 4 मैच सम्पन्न हुए। जिसमें कि प्रथम मैच देवीपाटन एवं कानपुर के बीच खेला गया तथा कानपुर ने 5-0 से जीत हासिल की।
दूसरे मैच में मुरादाबाद ने चित्रकूट को 3-0 से पराजित किया। तीसरा मैच मेरठ और बरेली के बीच खेला गया जिसमें मेरठ 2-0 से विजयी रही।
चौथा मैच बस्ती और लखनऊ के बीच खेला गया जिसमें कि लखनऊ 3-0 से जीती।
इस अवसर पर मो० अली, प्रेमसिंह, विरदू, राशिद ‌खान, दलवीर, संजय आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *