जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के तत्वावधान में जोसफ इन्टर कॉलेज, आगरा में बालिकाओं तथा एम.डी. जैन इन्टर कॉलेज, आगरा में छात्राओं के लिए जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
विधिक जागरूकता शिविर में बच्चों को सुरक्षा, संरक्षण एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी गई जानकारी
बच्चों को अधिकारों के प्रति सजग एवं सुरक्षित रहने के लिए किया गया प्रेरित
आगरा,01.10.2026/आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के तत्वावधान में जोसफ इन्टर कॉलेज, आगरा में बालिकाओं तथा एम.डी. जैन इन्टर कॉलेज, आगरा में छात्राओं के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित जागरूकता शिविर की अध्यक्षता श्री पंकज कुमार-I, सचिव, पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा की गई। शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं विशेष रूप से बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न अथवा अधिकारों के हनन की स्थिति में उपलब्ध विधिक सहायता एवं संबंधित संस्थाओं से संपर्क करने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी श्रीमती रितु वर्मा द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं तथा बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
सचिव, पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा गया कि प्रत्येक बच्चे को अपने अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर बच्चों एवं महिलाओं तक निःशुल्क विधिक सहायता एवं विधिक जागरूकता पहुंचाना है।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग, सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर संजय गर्ग, प्रधानाचार्य, एम.डी. जैन इन्टर कॉलेज रिनेश मित्तल, दोनों इंटर कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


