आगरा । डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र सिंह की सूचनानुसार जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल, नेहरू एंक्लेव, शमशाबाद रोड, आगरा में 10 से 11 अक्टूबर 2026 तक जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । प्रतियोगिता सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की जाएगी । जो भी खिलाड़ी उक्त प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, सचिव दवेन्द्र सिंह के मोबाइल नंबर 9456049771 पर संपर्क कर सकते हैं । प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु टीम की एंट्री 4 अक्टूबर 2026 है । इस दिनांक के उपरांत किसी भी खिलाड़ी की एंट्री नहीं ली जाएगी ।


