आलू उत्पादक कृषक भाई आलू बीज दर में छूट की योजना हेतु नव विकसित विभागीय पोर्टल *https://potato.uphorticulture.in पर ऑन लाइन आवेदन कर उठाएं लाभ , प्रक्रिया प्रारम्भ

Press Release उत्तर प्रदेश

जिला उद्यान कार्यालय एवं दूरभाष नम्बर *0562-4006972 पर सम्पर्क कर ले सकते हैं योजना से संबंधित जानकारी

आगरा.28.09.2026.मनोज कुमार, जिला उद्यान अधिकारी0ने बताया कि जनपद आगरा के आलू उत्पादक कृषक भाईयों को सूचित किया जाता है कि आलू बीज दर में छूट की योजना हेतु नव विकसित विभागीय पोर्टल https://potato.uphorticulture.in पर ऑन लाइन आवेदन प्रारम्भ हो गये हैं।

विभागीय आलू बीज प्राप्त करने हेतु इच्छुक कृषक भाई अपना ऑन लाइन आवेदन https://potato.uphorticulture.in पोर्टल पर कर सकते हैं। विभाग द्वारा आवेदन का सत्यापन एवं स्वीकृति की जायेगी। स्वीकृति के बाद किसान को निर्धारित दर पर विभागीय आलू बीज उपलब्ध कराया जाएगा। अनुमन्य अनुदान की राशि सत्यापित बैंक खाते में जमा की जायेगी।

विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय एवं दूरभाष नम्बर 0562-4006972 पर सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *