स्वच्छता ही सेवा-2026 के अंतर्गत ‘कबाड़ से जुगाड़, कबाड़ से कला’ का आयोजन

Press Release उत्तर प्रदेश

रेलवे के अनुपयोगी कबाड़ को उपयोगी वस्तुओं एवं आकर्षक कलाकृतियों में रूपांतरित किया गया

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक, गगन गोयल के निर्देशन एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आगरा मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। यह अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम के साथ आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में 28 एवं 29 सितंबर को “स्वच्छता से समृद्धि” थीम के अंतर्गत “कबाड़ से जुगाड़ एवं कबाड़ से कला” गतिविधियाँ कैरिज एंड वैगन डिपो बाद में आयोजित की जा रही है। इसके तहत रेलवे में उपलब्ध अनुपयोगी एवं पुरानी स्क्रैप सामग्री, जैसे पुराने सिग्नलिंग उपकरण, कोच के अनुपयोगी पार्ट्स, धातु कबाड़ आदि का रचनात्मक एवं उपयोगी वस्तुओं में रूपांतरण किया जा रहा है।
इस पहल के माध्यम से अनुपयोगी रेलवे सामग्री को फेंकने के बजाय उसका पुनः उपयोग एवं रचनात्मक रूपांतरण कर स्टेशन परिसरों, रेलवे कॉलोनियों एवं कार्यशालाओं में उपयोगी वस्तुओं तथा आकर्षक कला-कृतियों के रूप में प्रदर्शित किया जा रहा है। इससे स्वच्छता के साथ-साथ अपशिष्ट के पुनर्चक्रण, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों तक पहुंचाया जा रहा है।
“कबाड़ से जुगाड़, कबाड़ से कला” गतिविधि स्वच्छता को केवल सफाई तक सीमित न रखकर अनुपयोगी वस्तुओं के बेहतर प्रबंधन और उनसे उपयोगी संसाधन तैयार करने की दिशा में एक रचनात्मक पहल है। इसके माध्यम से रेल कर्मचारियों एवं आमजन को Reduce, Reuse और Recycle की अवधारणा अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
आगरा मंडल द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल रेलवे परिसरों के निर्माण के साथ जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए निरंतर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *