पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जनपद आगरा में अलर्ट जारी किया गया है कि दिनांक 26 सितंबर को मेघागर्जन/वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
यू⚠️ जनहित में एडवाइजरी ⚠️
आकाशीय विद्युत एवं आंधी-तूफान से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियाँ
जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियों से अपील की जाती है कि आंधी-तूफान एवं आकाशीय विद्युत की स्थिति में सतर्क रहें तथा अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा हेतु निम्नलिखित सावधानियाँ अपनाएँ—
⛈️ आंधी-तूफान के दौरान
1. सुरक्षित एवं पक्के भवन के अंदर रहें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
2. खिड़की, दरवाजे, बालकनी एवं कमजोर दीवारों से दूर रहें।
3. पेड़, बिजली के खंभे, होर्डिंग, टीन शेड एवं अन्य अस्थायी संरचनाओं के नीचे खड़े न हों।
4. खुले मैदान, खेत, छत अथवा ऊँचे स्थान पर जाने से बचें।
5. वाहन चलाते समय तेज आंधी आने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन रोक दें।
6. बिजली के तार टूटे हुए दिखाई देने पर उनसे दूर रहें तथा उन्हें छूने का प्रयास न करें।
7. मोबाइल टावर, विद्युत ट्रांसफार्मर एवं अन्य विद्युत उपकरणों के आसपास न जाएँ।
8. घर की छत पर रखी ढीली वस्तुओं, टिन/चादर आदि को पहले से सुरक्षित कर लें।
9. पशु हानि से बचाव हेतु खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधे , पेड़ के नीचे ,टीन शेड के नीचे न बांधे। पशुओं को चरही के लिए न छोड़ें
⚡ आकाशीय विद्युत (वज्रपात) के दौरान
1. बादलों की तेज गर्जना सुनाई देने पर तुरंत किसी सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें।
2. खुले मैदान, खेत, तालाब, नदी, पोखर एवं अन्य जल स्रोतों से दूर रहें।
3. अकेले खड़े पेड़ के नीचे आश्रय न लें।
4. समूह में खुले स्थान पर खड़े होने के बजाय आपस में पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
5. बिजली चमकने के दौरान विद्युत उपकरणों का उपयोग कम करें तथा आवश्यकता होने पर मुख्य विद्युत आपूर्ति बंद कर दें।
6. घर के अंदर रहते हुए खिड़की, दरवाजे एवं बालकनी से दूरी बनाए रखें।
7. यदि खुले स्थान पर फँस जाएँ तो तुरंत नीचे झुककर शरीर को यथासंभव छोटा रखें और जमीन पर सीधे न लेटें।
8. बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को विशेष रूप से सुरक्षित स्थान पर रखें।
🚨 विशेष अपील
बारिश,आकाशीय विद्युत एवं आंधी-तूफान को हल्के में न लें। मौसम खराब होने की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों एवं निर्देशों का पालन करें। अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त सूचना पर विश्वास करें।
सावधानी ही सुरक्षा है।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आगरा द्वारा जनहित में जारी।
कंट्रोल रूम नम्बर 0562 2260550।
1070.112.


