शमशाबाद (आगरा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार चाहर ने शमशाबाद स्थित गोशाला पहुंचकर गौसेवा की। इस दौरान उन्होंने गौमाता को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया।
सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा का विशेष महत्व है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा, संवेदना एवं संस्कारों के मूल्यों को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सांसद ने गोशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा गौसेवकों और क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने गौसंरक्षण एवं गौसेवा के प्रति सभी को जागरूक रहने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर बल्लो अविनाश गुप्ता, शैलु जादौन, नितिन वर्मा, आर.पी. चौहान, रंजीत प्रधान, सोमवीर प्रधान सहित अनेक गौसेवक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


