आगरा। आज दिनांक 24 सितंबर को 14,17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग (बालक/ बालिका) का आयोजन सर्वोदय इंटर कॉलेज देवरी रोड के प्रांगण में किया गया । जिसमें जनपद के तीन विद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया
इस प्रतियोगिता 14 वर्ष बालक वर्ग में विजेता एम डी जैन इंटर कॉलेज
उपविजेता सर्वोदय इंटर कॉलेज की टीम रही।
17 वर्ष बालक वर्ग में विजेता एम डी जैन इंटर कॉलेज
उपविजेता सर्वोदय इंटर कॉलेज की टीम रही।
19 वर्ष बालक वर्ग में विजेता एम डी जैन इंटर कॉलेज
उपविजेता सर्वोदय इंटर कॉलेज की टीम रही।
एमडी जैन इंटर कॉलेज के आशु सिंह ,नक्श सिंह,देव भारती, अवध सारस्वत, रुद्राक्ष शर्मा, शुभ ,निकेतन शर्मा, अनुराग तिवारी, लविश और कार्तिक का खेल सराहनीय रहा प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय के प्राचार्य व संस्थापक नेत्रपाल सिंह चौहान, आगरा जिला सेपकटाकरा संघ के सचिव यतेंद्र शर्मा व विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किये|
निर्णायकों के रूप में दीपक यादव सनी कुमार आदि ने अपनी भूमिका निभाई|


