आगरा, 18 सितम्बर, 2026। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान दिनाँक 29 से 30 सितम्बर, 2026 तक बरेली में पं० दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरूष एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल सीनियर महिला एवं पुरूष एथलेटिक्स टीम का जिला स्तरीय चयन / ट्रायल्स दिनॉक 25 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन / ट्रायल्स दिनॉक 26 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जायेगा। इन ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क हैं, तथा मण्डलीय चयनित टीम प्रदेशीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु बरेली जायेगी, जिस पर होने वाला समस्त व्यय खेल विभाग द्वारा वहन किया जायेगा।
अतः सीनियर महिला एवं पुरूष एथलेटिक्स के जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन / ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक महिला एवं पुरूष एथलेटिक्स खिलाड़ी दिनॉक 25 एवं 26 सितम्बर, 2026 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित हों।


