स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ तथा आजमगढ़ मण्डल के मध्य होगा खिताबी मुकाबला

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 13 सितंबर। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेष फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशीय सबजूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनॉंक 07 से 14 सितम्बर, 2026 एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में 18 मण्डल, स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ एवं सैंफई सहित कुल 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
यह प्रतियोगिता लीग कम नाकआउट के आधार पर खेली जा रही हैं। आज दिनॉंक 13 सितम्बर, 2026 को प्रतियोगिता के सेमी फायनल मैच खेले गये, जिनके परिणाम निम्नवत् हैंः-
आज पहला सेमीफायनल फायनल मैच वाराणसी मण्डल तथा आजमगढ़ मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें आजमगढ़ की टीम ने वाराणसी मण्डल को 3-1 से पराजित कर फायनल में जगह बनाई। आजमगढ़ की ओर से अंकुश ने 02 तथा रितिक ने 01 गोल किया, वहीं वाराणसी की ओर से दक्ष नेगी ने 01 गोल किया। आज खेले गये दूसरे सेमीफायनल मैच का मुकाबला स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ तथा स्पोर्ट्स कालेज, सैंफई के मध्य खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ की टीम ने मैच के शुरूआती समय से ही मैच पर अपनी पकड़ बनाते हुएं सैंफई की टीम को 5-1 से षिकस्त दी। लखनऊ की ओर से सत्यम ने 03, अमन कुमार एवं कुष ने 1-1 गोल किया, वहीं सैंफई की ओर से कैफ द्वारा एक गोल किया गया।

इस प्रतियोगिता को कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु उत्तर प्रदेष फुटबाल संघ द्वारा अजीत सिंह, कानपुर पर्यवेक्षक नामित करते हुए भेजे गये निर्णायकों के पैनल में वनीत गौतम, बाबर खान, मनोज तिवारी, हाजी मुनव्वर अली, अयूब खान, राशिद अहमद, कौशल किशोर, देबूजीत सिंह यादव, महेश चन्द्रा, एम.डी.खान, अजय कुमार एवं सौरभ कुमार उपस्थित हुएं हैं। प्रतियागिता का सफलतापूर्वक संचालन बिल्लू चौहान, अध्यक्ष आगरा मण्डल फुटबाल संघ द्वारा अपनी देख-रेख में किया जा रहा हैं।
कल दिनॉंक 14 सितम्बर, 2026 को प्रतियोगिता का फायनल फायनल स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ तथा आजमगढ़ मण्डल के मध्य अपरान्ह 3.00 बजे से खेला जायेगा। विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा निर्णायकों को मुख्य अतिथि प्रो0 एस.पी.सिंह बघेल राज्यमंत्री , भारत सरकार के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *