
आगरा, 8 सितंबर। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशीय सबजूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनॉंक 07 से 14 सितम्बर तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में 18 मण्डल, स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ एवं सैंफई सहित कुल 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
यह प्रतियोगिता लीग कम नाकआउट के आधार पर खेली जा रही हैं। आज दिनॉंक 08 सितम्बर, 2026 को खेले गये लीग मैचो के परिणाम निम्नवत् हैंः-
आज खेले गये पहले मैच में स्पोर्ट्स कालेज,सैंफई की टीम ने गोरखपुर मण्डल को 3-2 से पराजित किया। सैंफई की ओर से अर्पित ने 02 तथा कैफ ने 01 गोल किया। वहीं गोरखपुर की ओर से कामरान ने 02 गोल किये। प्रयागराज तथा मिर्जापुर के मध्य खेले गये मैच में दोनों ही टीमों ने 2-2 गोल किये,जिसके कारण यह मैच ड्रा रहा। प्रयागराज की ओर से मो0 आदिल ने 02 गोल किये, वहीं मिर्जापुर की ओर से अनुज एवं विनायक ने 1-1 गोल किया। बरेली एवं अयोध्या के मध्य खेले गये मैच में बरेली की टीम ने अयोध्या को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से पराजित किया। बरेली की ओर से हर्षित ने 04, राघव ने 02 तथा अब्दुल सारिक ने 01 गोल किया। झॉंसी तथा मुरादाबाद के मध्य खेले गये मैच में झॉंसी ने मुरादाबाद को 2-2 से हराया, जिसमें झॉंसी की ओर से विष्णु ने 02 गोल किये,तथा मुरादाबाद की ओर अभुदय ने एक गोल किया। सहारनपुर और देवीपाटन के मध्य खेले गये मैच में देवीपाटन ने सहारनपुर को 5-0 से पराजित किया। देवीपाटन की ओर से षिवम ने 02, रहमान,अर्वेष तथा आयुष ने 1-1 गोल किया। बस्ती एवं अलीगढ़ मण्डल के मध्य हुएं मैच में बस्ती की टीम ने अलीगढ़ को 5-0 से षिकस्त दी। बस्ती की ओर से आदित्य ने 03, शषांक और मो0 कैफ ने 1-1 गोल किये। वाराणसी तथा चित्रकूट के मध्य खेले गये मैच में दोनों ही टीमों ने 1-1 गोल कर बराबरी पर मैच का परिणाम घोषित कराया। वाराणसी की ओर से राज ने तथा चित्रकूट की ओर से साही ने गोल किये। अगला मैच स्पोर्ट्स कालेज सैंफई एवं कानपुर मण्डल के मध्य खेला गया,जिसमें स्पोर्ट्स कालेज-सैंफई की टीम ने कानपुर मण्डल को 3-1 से पराजित किया। सैंफई की ओर से अर्पित, कैफ और यष ने तथा कानपुर की ओर से शौर्य सागर ने गोल किया।
इस प्रतियोगिता को कुषलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु उत्तर प्रदेष फुटबाल संघ द्वारा अजीत सिंह,कानपुर पर्यवेक्षक नामित करते हुए भेजे गये निर्णायकों के पैनल में नवनीत गौतम, बाबर खान, मनोज तिवारी, हाजी मुनव्वर अली, अयूब खान, राषिद अहमद, कौषल किशोर, देबूजीत सिंह यादव, महेशष चन्द्रा, एम.डी.खान, अजय कुमार एवं सौरभ कुमार उपस्थित हुएं हैं। प्रतियागिता का सफलतापूर्वक संचालन बिल्लू चौहान, अध्यक्ष आगरा मण्डल फुटबाल संघ द्वारा अपनी देख-रेख में किया जा रहा हैं।


