आगरा। खेल निदेशालय,उ0प्र0 एवं उ0प्र0 बैडमिण्टन संघ के तत्वावधान में दि0 07 से 09 सितम्बर, 2026 तक गाजियाबाद में आयोजित होने वाली प्रदेशीय समन्वय सव जूनियर बालक एवं बालिका स्टेट बैडमिण्टन प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल की टीम का जनपदीय चयन-ट्रायल्स दिनांक 03-09-2026 को तथा मण्डलीय चयन-ट्रायल्स दि0 05-09-2026 को अपरान्ह 03.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर कराया जायेगा। चयन- ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क हैं।
अतः सबजूनियर बालक एवं बालिका के चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 03 एवं 05 सितम्बर, 2026 को अपरान्ह 3.00 बजे एकलव्य स्टेडियम, आगरा स्थित बैडमिण्टन हाल में अपनी जन्म तिथि प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड सहित अनुज कपूर, बैडमिण्टन प्रशिक्षक से सम्पर्क करें।


