रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा निजामुद्दीन–मथुरा के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन दो फेरो के लिए संचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 04410 निजामुद्दीन–मथुरा अनारक्षित स्पेशल 27 एवं 28 अगस्त 2026 को निजामुद्दीन से प्रातः 10:00 बजे प्रस्थान कर 12:45 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04409 मथुरा–निजामुद्दीन अनारक्षित स्पेशल 27 एवं 28 अगस्त 2026 को मथुरा जंक्शन से दोपहर 1:00 बजे प्रस्थान कर शाम 4:50 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन 16 कोच वाली MEMU रेक से संचालित होगीl
प्रमुख ठहराव एवं समय
गाड़ी संख्या 04410 निजामुद्दीन–मथुरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन निजामुद्दीन से प्रस्थान 10:00 बजे, ओखला – 10:06/10:07 बजे, तुगलकाबाद – 10:13/10:14 बजे, फरीदाबाद – 10:23/10:24 बजे, फरीदाबाद न्यू टाउन – 10:29/10:30 बजे, बल्लभगढ़ – 10:35/10:36 बजे, असावटी – 10:44/10:45 बजे, पलवल – 10:54/10:55 बजे, रूंधी – 11:05/11:05 बजे, शोलाका – 11:16/11:17 बजे, बंचारी – 11:22/11:23 बजे, होडल – 11:30/11:31 बजे, कोसीकलां – 11:43/11:44 बजे, छाता – 11:54/11:55 बजे , अजई – 12:05/12:06 बजे, वृंदावन रोड – 12:16/12:17 बजे, भूतेश्वर – 12:25/12:26 बजे, मथुरा जंक्शन – आगमन 12:45 बजे
गाड़ी संख्या 04409 मथुरा–निजामुद्दीन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
मथुरा जंक्शन से 13:00 बजे प्रस्थान , भूतेश्वर 13:08 / 13:09 बजे, वृंदावन रोड 13:16 / 13:17 बजे, अजई 13:27 / 13:28 बजे, छाता 13:38 / 13:39 बजे, कोसीकलां 13:49 / 13:50 बजे, होडल 14:02 / 14:03 बजे, बंचारी 14:10 / 14:11 बजे, शोलाका 14:16 / 14:17 बजे, रूंधी 15:27 / 15:28 बजे, पलवल 15:40 / 15:41 बजे , असावटी 15:50 / 15:51 बजे, बल्लभगढ़ 15:56 / 15:57 बजे, फरीदाबाद न्यू टाउन 16:03 / 16:04 बजे, फरीदाबाद 16:13 / 16:14 बजे, तुगलकाबाद 16:22 / 16:23 बजे, ओखला 16:31 / 16:32 बजे, निजामुद्दीन 16:50 बजे आगमन
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से संबंधित नवीनतम जानकारी एवं समय-सारणी के लिए भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट अथवा राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) पर जानकारी प्राप्त करें।


