
*आगरा।* खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद आगरा द्वारा खाद्य पदार्थ *दूध एवं दुग्ध पदार्थों पर विशेष अभियान* के तहत जनपद में व्यापक प्रवर्तन एवं निरीक्षण कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से दूध एवं दुग्ध पदार्थों सहित अन्य खाद्य पदार्थों के *कुल 17 विधिक नमूने* संग्रहित किए गए।
अभियान के दौरान *यादव मिल्क डेयरी, देवरी रोड गुम्मट, आगरा* से हॉकर वाहन संख्या *UP75EU5957* से दूध का 01 विधिक नमूना तथा *पचकुइया चौराहा* से गाय के दूध का 01 विधिक नमूना संग्रहित किया गया। *भावना डेयरी, नागलपदी, दयालबाग, आगरा* से दही का 01 विधिक नमूना तथा *Pinnacle Food, भावना द्वारिका स्टेट, आगरा* से पनीर का 01 विधिक नमूना संग्रहित किया गया।
इसी क्रम में *M/s Neeraj Dairy, माड़िया कटरा क्रॉसिंग, तोता का ताल, आगरा* से क्रीम, घी एवं बटर के 03 विधिक नमूने संग्रहित किए गए। *फतेहाबाद-बाह रोड, आगरा* क्षेत्र में अमर सिंह, रामनरेश, पुरुषोत्तम सिंह, सतीश सिंह एवं राहुल यादव से मिश्रित दूध के कुल 05 विधिक नमूने संग्रहित किए गए।
*नगला भरी, मानिकपुरा, बाह* में बजाज मैक्सिमा वाहन संख्या *UP80GT1381* पर रेवतीराम से Sugar Boiled Confectionery का 01 विधिक नमूना तथा मुकेश कुमार से मिश्रित दूध का 01 विधिक नमूना संग्रहित किया गया। इसी प्रकार *स्याहीपुरा* में बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन संख्या *UP83CT6028* पर रवि से मिश्रित दूध का 01 विधिक नमूना तथा ई-रिक्शा संख्या *UP80DT8916* पर सुनील कुमार से मिश्रित दूध का 01 विधिक नमूना संग्रहित किया गया।
इस प्रकार अभियान के दौरान *दूध/मिश्रित दूध/गाय के दूध के 11, दही का 01, क्रीम का 01, घी का 01, बटर का 01, पनीर का 01 तथा Sugar Boiled Confectionery का 01, कुल 17 विधिक नमूने* संग्रहित किए गए।
संग्रहित सभी विधिक नमूनों को नियमानुसार खाद्य प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों एवं विनियमों के अनुसार आवश्यक अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद आगरा द्वारा दूध एवं दुग्ध पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा।


