मिलेट्स के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को बीज उत्पादन हेतु किया गया प्रेरित

Press Release उत्तर प्रदेश

कृषक उत्पादक संगठन सदस्यों हेतु बीज उत्पादन पर प्रशिक्षण हुआ संपन्न‘‘

आगरा.21.08.2026/आज कृषि विभाग में संचालित उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026-27 योजनान्तर्गत बीज उत्पादन पर कृषक उत्पादक संगठन के कृषक सदस्यों हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र, बिचपुरी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में विशेष अतिथि अपर कृषि निदेशक (दलहन एवं तिलहन) डा0 राजेश कुमार एवं संयुक्त कृषि निदेशक श्री विनोद कुमार यादव द्वारा प्रतिभागीयों को मिलेट्स के उपयोग को बढावा देने के लिए मिलेट्स बीज उत्पादन हेतु प्रेरित करते हुए प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निदेशक मृदा संरक्षण नीरज रान कटियार, उप निदेशक पादप रक्षा राजेश कुमार, उप निदेशक, बीज प्रमाणीकरण संस्था जगदीश प्रसाद, क्षेत्रीय प्रबंधक राष्ट्रीय बीज निगम सी0पी0सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार एवं सेवानिवृत्त प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी डा0 फैज बख्श सैय्यद द्वारा प्रतिभागीयों को बीज उत्पादन, बीज प्रमाणीकरण एवं बीज विधायन के विषय में प्रशिक्षण दिया गया। सहायक निदेशक मृदा परीक्षण प्रयोगशाला श्री विकास सेठ द्वारा समस्त अतिथि एवं प्रतिभागीयों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिरूद्ध माधव- विषय वस्तु विशेषज्ञ, योजना प्रभारी- वैभव कुमार, सलीम अली खां-जनपदीय सलाहकार एवं कार्यक्रम संचालक, सचिदानंद दुबे-तकनीकी सहायक एवं सर्वेश कुमार की उपस्थिति सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *