श्री बालाजी दादो जी महाराज हनुमान मेले पर परसनेऊ स्टेशन पर गाडियों का अस्थाई ठहराव

Press Release उत्तर प्रदेश

उत्तर पश्चिम रेलवे के परसनेउ स्टेशन पर श्री बालाजी दादाजी महाराज हनुमान मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए दो ट्रेनों को दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है|
गाडी संख्या 12403, प्रयागराज-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 31.08.26 व 01.09.26 को प्रयागराज से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 17.27 बजे आगमन एवं 17.29 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12404, लालगढ-प्रयागराज एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 01.09.26 व 02.09.26 को लालगढ से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 09.29 बजे आगमन एवं 09.31 बजे प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *