नगर निगम इंका बना माध्यमिक बास्केटबॉल के तीनों वर्गों में ओवर ऑल विजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। नगर निगम इण्टर कॉलेज,ताजगंज,आगरा के प्रांगण में 70वीं अण्डर 14,17 व 19 वर्ष बालक माध्यमिक विद्यालयी आगरा जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियागिता का आयोजन किया गया,जिसमें नगर निगम इं का तीनों वर्गों में ओवर ऑल विजेता रहा। प्रथम उप विजेता एम डी जैन इंका जबकि द्वितीय उप विजेता महर्षि परशुराम इं,का रहा ।
बालक वर्ग अंडर 19 वर्ष सेमीफाइनल में नगर निगम इ का,ताजगंज ने महर्षि परशुराम इंका यमुना किनारा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया ।
फाइनल में नगर निगम इं का,ताजगंज ने एम डी जैन इ,का,हरिपर्वत को 37-25 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया । नगर निगम के खिलाड़ी निकेतन और प्रिंस राठौर का शानदार प्रदर्शन रहा ।
अंडर 14 वर्ष फाइनल मुक़ाबले में
नगर निगम इं का ताजगंज ने एम डी जैन इ,का,हरिपर्वत को 22-02 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया । नगर निगम के खिलाड़ी तनवीर का शानदार प्रदर्शन रहा । अंडर 17 वर्ष फाइनल मुक़ाबले में नगर निगम इं का,ताजगंज ने एम डी जैन इ,का,हरिपर्वत को 34-10 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया । नगर निगम के खिलाड़ी ध्रुव का शानदार प्रदर्शन रहा ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण संयोजक विद्यालय नगर निगम इण्टर कॉलेज प्रधानाचार्य श्याम किशोर,इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, सह जिला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश,संजय नेहरू,के पी सिंह यादव,राहुल चौधरी,गोविंद सिंह,हिमांशु शर्मा एवं पंकेश भदौरिया द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उक्त अवसर पर स्कूल स्टाफ डॉ चंद्र प्रकाश त्रिपाठी,धीरी सिंह यादव,सुनील तिवारी,शैलेंद्र पांडेय,उमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता निर्णायकों आशीष,फ़रहान एवं मंगत द्वारा संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता का संचालन शिवम शुक्ला द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *