शारदा वर्ल्ड स्कूल में खेलो इंडिया वीमेन ASMITA लीग–सॉफ्ट टेनिस का सफल आयोजन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) के अंतर्गत संचालित खेलो इंडिया अभियान के तहत वीमेन ASMITA लीग–सॉफ्ट टेनिस 2026–27 का सफल आयोजन 9 अगस्त 2026 को शारदा वर्ल्ड स्कूल, आगरा में किया गया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का उद्देश्य देश में खेल संस्कृति को मजबूत बनाना तथा विशेष रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं की खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देना और उन्हें खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना रहा। यह आयोजन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उस विज़न के अनुरूप है, जिसमें वे देश की बेटियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करते हैं।

प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सॉफ्ट टेनिस में अपने उत्कृष्ट कौशल, प्रतिभा, दृढ़ संकल्प एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शारदा वर्ल्ड स्कूल, आगरा के एडमिन हेड श्री अमित बक्शी एवं वार्डन श्रीमती प्रतिभा जी ने खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शकील खान, सेक्रेटरी, आगरा जिला सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ने कहा कि ASMITA लीग जैसी प्रतियोगिताएं युवा महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान करती हैं। इस प्रकार के आयोजन से बालिकाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें भविष्य में उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

शारदा वर्ल्ड स्कूल, आगरा में इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय खेल पहल का सफल आयोजन विद्यालय के लिए गर्व का विषय रहा। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, खेल प्रतिभाओं के विकास और एक मजबूत खेल संस्कृति के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *