आगरा। सहायक अभियंता कुलदीप गुप्ता 37 वर्षों की सेवा पूर्ण कर आकाशवाणी आगरा से 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत हो रहे हैं। आज आकाशवाणी परिवार की तरफ से रिटायरमेंट पार्टी आयोजित कर उन्हें मंगलकामनाओं के साथ विदाई दी गयी। श्री गुप्ता आकाशवाणी बीकानेर से अपने करियर की शुरुआत कर लंबी सेवा अवधि के दौरान देश भर में विस्तारित आकाशवाणी एवं दूरदर्शन नेटवर्क के विभिन्न केंद्रों मथुरा, अलीगढ ,आगरा पर कार्यरत रहे। विदाई समारोह में उनके परिवारी जन, सहकर्मी इष्ट मित्र, शुभेच्छुओं ने भी हिस्सा लिया।
श्री गुप्ता के कार्यकलाप का तरीका बहुत ही सौम्य , निष्ठावान , तकनीकी कार्यों में उत्कृष्ट सच्चे कर्मयोगी की भांति रहा। वे एक मिशाल के तौर पर विभाग में जाने जाते रहेंगे।
विदाई समारोह में प्रशासनिक अधिकारी हेम कुमार पारशर,अभियांत्रिकी अधिकारी रविन्द्र सिंह चौहान, राजेश बाजपेई,सहायक कार्यक्रम निदेशक अनेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन बृजेंद्र नारायण सिंह ने किया। आकाशवाणी परिवार ने सुखद भविष्य की मंगल कामना के साथ विदाई दी।केंद्राध्यक्ष मयंक कुमार ने उनके द्वारा विभाग को दी गई सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया एवं स्वास्थ्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।
विदाई समारोह में भूतपूर्व अधिकारी/ कर्मचारी एवं वर्तमान में कार्यरत अधिकारी सहायक अभियंता – रमाशंकर ,बृजेंद्र श्रीवास्तव ,राजेंद्र सिंह,आर पी सिंह(से०नि०) ,मृदुला गुप्ता,अशोक धवन , रविशंकर शर्मा (लेखाकार), विनय सिंह, सुन्दरम तिवारी, कमलकांत ,पं. मोहित श्रीवास्तव सितारवादक, मदन कुमार , अजय मोहन यादव, मुकेश अग्रवाल,राजवीर चौहान,रविन्द्र चौधरी,विशाल, शिवमोहन और शरद श्रीवास्तव, वरिष्ठ अभियांत्रिकी सहायक ओ पी सिकरवार,गोपाल सिंह ,प्रवेंद्र यादव, सतेंद्र शर्मा,मोहन बिहारी, सतीश चंद्र गर्ग,राकेश सिंह, अवधेश शर्मा,आकाश कुमार, राधेश्याम गोयल (वरिष्ठ लिपिक), देवी प्रसाद तिवारी, शिव राम, देव सिंह, गौरी आदि रहे। समारोह में श्री गुप्ता के परिवारी जनपूनम गुप्ता,डॉ प्रांजल अग्रवाल,डॉ मेधा मणि गुप्ता,देवेंद्र वार्ष्णेय ,सीमा वार्ष्णेय,राजीव वार्ष्णेय,राखी वार्ष्णेय, दिव्यांशी वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजीव यादव ( वरिष्ठ अभि० सहा०) ने साझा की।


