पैदल दुनिया घूमने निकले पर्यटक ने हाथ पर बनवाया ताजमहल का टैटू

INTERNATIONAL उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

आगरा, 27 नवंबर  । ताजमहल के प्रति एक पर्यटक ने गजब की दीवानगी दिखाई। उसने ताजमहल देखने से पूर्व अपने हाथ पर ही ताज का टैटू गुदवा लिया।
चेक गणराज्य के 24 वर्षीय निको मोरो ने 26 सितंबर को नेपाल के काठमांडू पहुंचे थे। वहां से पोखरा, सोनौली, लखनऊ, कानपुर होते हुए 1076 किमी की पदयात्रा कर आगरा पहुंचे। निको मोरो ने बताया कि भारत में उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य दुनिया के आश्चर्यों में शामिल ताजमहल देखना था। वह प्रत्येक देश में एक टैटू बनवाना चाहते हैं।
आगरा आने पर ताजमहल देखने से पूर्व उन्होंने छह हजार रुपये खर्च कर हाथ पर ताजमहल का टैटू बनवाया। ताजमहल में टैटू के साथ फाेटो लिए। पैदल भ्रमण करते हुए आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा और एत्माद्दौला देखे। आगरा से वह मथुरा होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे।निको मोरो इससे पूर्व पेरिस से सैंटियागो डि काम्पोस्टेला तक 1600 किमी की पदयात्रा कर चुके हैं। इसे पूरा करने में उन्हें 55 दिन का समय लगा था। इस यात्रा पर उन्होंने चेक भाषा में पुस्तक ‘पेस्की जेड पेरीज डो सैंटियागा’ लिखी है। एशिया की उनकी यह पहली यात्रा है। वह भारत से पाकिस्तान, ओमान, दुबई, तेहरान, ईरान, आर्मेनिया, जार्जिया, तुर्की, ग्रीस, बुल्गारिया, रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया होते हुए चेक गणरराज्य पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *