रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि अपरिहार्य कारणों से ट्रेन संख्या 14212 नई दिल्ली–आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस, जो 21 जुलाई 2026 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली थी तथा इसकी लिंक ट्रेन 14211 आगरा कैंट–नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, जो 22 जुलाई 2026 को आगरा कैंट से प्रस्थान करने वाली थी, निरस्त रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवाओं अथवा NTES/139 के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।


