
परम श्रद्धेय कार्ष्णि सुरेंद्र प्रकाश भारद्वाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर लगा विशाल रक्तदान शिविर
आगरा। आज परम श्रद्धेय कार्ष्णि सुरेंद्र प्रकाश भारद्वाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, क्लार्क शिराज होटल के पास माल रोड,पर मन्दिर परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन महंत श्री योगेश प्रकाश भारद्वाज ने करते हुए कहा रक्तदान से अनेक प्रकार के लाभ होते हैं ज्योतिष शास्त्र में रक्त (खून) का कारक मंगल ग्रह को माना गया है ! मंगलवार के दिन रक्तदान करने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है और मांगलिक दोष का प्रभाव भी कम होता है, तथा मंगल से जुड़े अनिष्ट टल जाते हैं तथा रक्त संबंधी रोगों से राहत मिलती है ! एक रक्तदान से तीन लोगों को जीवन प्राप्त होता है ! प्रति वर्ष रक्तदान शिविर लगाने की घोषणा की ! लोकहितम ब्लड बैंक के महासचिव श्री अखिलेश अग्रवाल ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक 3 माह में एक बार रक्तदान कर सकता है रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की हानि नहीं होती है अनेक प्रकार की लाभ प्राप्त होते हैं ! रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी श्री शैलेंद्र कुमार पांडे जी की भी उपस्थित रही !रक्तदान शिविर लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से लगाया गया ! शिविर में आज 115 लोगों ने रक्तदान किया ! रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान किया ! रक्तदान करने वालों में महंत योगेश प्रकाश भारद्वाज,समाजसेवी श्याम भोजवानी, माधव भारद्वाज, अमित कपूर, आशीष सिंघल, अजय सिसोदिया, गोपाल शुक्ला, पंकज भाई, रामनिवास गुप्ता, अमित, मनोज गुप्ता, टीकम सिंह, पिंटू यादव, रंजीत सिसोदिया, कमलेश गुप्ता, सुशील, पूजा भारद्वाज, अंशु सिसोदिया, आरती , कविता गुप्ता, श्वेता, शकुंतला, आशा भारती, पूनम, नित्या ,रीमा, वैशाली, डॉली आदि ने रक्तदान किया ! लोकहितम के निदेशक संजीव कुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया!


