हरीशंकर शुक्ला

Press Release उत्तर प्रदेश

सेवा में ,

श्रीमान पुलिस कमिश्नर आगरा

विषय- नरेंद्र सिंह पुत्र श्री हरवीर सिंह निवासी 164 वेस्ट अर्जुननगर, आगरा द्वारा अमानत में खयानत कर दस लाख रुपये हड़पने के संबंध में

महोदय, निवेदन है कि हमने 600 वर्ग गज जमीन खसरा नंबर 376 बाकई मौजा उखर्ऱा (जंगजीतनगर) राजपुर चुंगी,शमसाबाद रोड आगरा का सौदा 98 लाख रुपये में दिनांक 16.11 2024 को हुए इकरारनामे द्वारा किया था। जिसमें हमने विक्रेता नरेंद्र सिंह को दस लाख रुपये एडवांस के रूप में दिया था। इस बीच विक्रेता नरेंद्र सिंह की नीयत इकरारनामे के कुछ माह बाद ही बदल गयी। उन्होंने संपत्ति से संबंधित कोई दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराया। हमने कई बार मौखिक रूप से कहा कि संपत्ति से संबंधित सभी लिंक डीड दें और जो आश्रम स्पेशल स्कूल उस जगह में चल रहा है, उसको खाली कराया जाए लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इकरारनामे के अनुसार अगर हमारा सौदा परवान नहीं चढ़ा तो हमारा दस लाख रुपये का बयाना सोख्त नहीं होगा यह भी तय हुआ था।
इसके बाद विक्रेता नरेंद्र सिंह ने कई बार झूठे आश्वासन दिये कि मैं एडवांस का पैसा वापस कर दूंगा लेकिन उन्होंने आज तक पैसा वापस नहीं किया। जबकि दूसरी पार्टियों से बेचने का सौदा करता रहा। अंत में मैंने अपने अधिवक्ता द्वारा कानूनी नोटिस दिलवाया। जिसमें स्पष्ट किया कि दिनांक 3-7-2026 को संबंधित लिंक डीड और सभी टैक्सों से संबंधित भुगतान की रसीदें लेकर श्रीमान सब रजिस्ट्रार महोदय पंचम, सदर तहसील आगरा के कार्यालय में आकर रजिस्ट्री कराें। शेष धनराशि 88 लाख रुपये का भुगतान हम करेंगे। लेकिन हम सब रजिस्ट्रार के कार्यालय में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक हाजिर रहे लेकिन विक्रेता नहीं आये।
महोदय आपसे निवेदन है कि विक्रेता नरेंद्र सिंह पुत्र हरवीर सिंह से उपरोक्त संपत्ति की हमारे पक्ष में रजिस्ट्री करवाये जाने के आदेश देने की कृपा करें अथवा हमारी दी हुई दस लाख रुपये की धनराशि को मय ब्याज सहित लौटाने के आदेश देने की कृपा करें। आपकी अति कृपा होगी।

प्रार्थी

लाखन सिंह बघेल पुत्र स्व. श्री छिद्दू सिंह बघेल
निवासी केवी नगर,खेरिया मोड़ आगरा
थाना शाहगंज
मो. 9837099521

2- हरीशंकर शुक्ला
3- घनश्याम सिंह

संलग्नक
1- इकरारनामें की छायाप्रति
2- अधिवक्ता द्वारा दिये गये नोटिस की छायाप्रति
3- सब रजिस्ट्रार के आफिस में हाजिरी की रसीदें

दिनांक- 11-7.2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *