
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. राज मोहन के निर्देशन में यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसरों में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “ऑपरेशन नारकोस” के अंतर्गत व्यापक अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत अप्रैल से जून 2026 की अवधि में कुल ₹ 14,84,174/- मूल्य का 52.20 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया तथा 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के समन्वय से संचालित इस अभियान ने मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आगरा मंडल द्वारा इस प्रकार के अभियानों को निरंतर जारी रखते हुए यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित एवं नशामुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई है।


