एम.एस. चौहान मेमोरियल फुटबॉल लीग के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले, सनराइज–के.आर. का मैच ड्रॉ, थ्राइव अकादमी ने दर्ज की जीत

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 30 जून। आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन (ARFA) द्वारा आयोजित एम.एस. चौहान मेमोरियल आगरा रीजन मेन्स फुटबॉल लीग 2026-27 के तीसरे दिन भी रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल के साथ संपन्न हुए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

आज के प्रथम मैच के मुख्य अतिथि  गौरीशंकर सिंह सिकरवार (वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी) रहे, जबकि द्वितीय मैच के मुख्य अतिथि  श्याम भदौरिया (अध्यक्ष, भूमि विकास बैंक एवं सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डी.एफ.ए. आगरा रीजन के अध्यक्ष  बिल्लू चौहान ने की।

इस अवसर पर प्रथम मैच के मुख्य अतिथि  गौरीशंकर सिंह सिकरवार ने कहा कि “खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।”

द्वितीय मैच के मुख्य अतिथि  श्याम भदौरिया ने कहा कि “फुटबॉल जैसे टीम खेल युवाओं में समर्पण, एकता और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों को निरंतर अवसर उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डी.एफ.ए. आगरा रीजन के अध्यक्ष श्री बिल्लू चौहान ने कहा कि संस्था का उद्देश्य प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगिताओं का आयोजन करना है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना एवं अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में संजय शर्मा (क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, एकलव्य स्टेडियम, आगरा),  अमरजीत सिंह (राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी), अमिताभ गौतम (राष्ट्रीय खिलाड़ी),  चन्द्र प्रकाश सिंह (वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी), जोगेंद्र सिंह चौहान, आदित्य चौहान (सचिव, आगरा फुटबॉल अकादमी), प्रमोद कश्यप,  वीरेंद्र सिंह चौहान (बॉबी भाई), राष्ट्रीय खिलाड़ी  अक्षय सिंह,  मनोहर लाल कश्यप, अन्नू कुशवाहा तथा  लक्ष्मण सिंह (केन्द्रीय विद्यालय संगठन) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

30 जून 2026 के मैच परिणाम

प्रथम मैच : सनराइज फुटबॉल क्लब, आगरा 1–1 के.आर. फुटबॉल क्लब, मथुरा

दोनों टीमों के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1–1 की बराबरी पर रहीं। के.आर. फुटबॉल क्लब, मथुरा की ओर से तनुज ने शानदार गोल किया, जबकि सनराइज फुटबॉल क्लब, आगरा की ओर से दिविश ने बराबरी का गोल दागकर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा।

द्वितीय मैच : थ्राइव फुटबॉल अकादमी 1–0 आगरा फुटबॉल अकादमी

दूसरे मुकाबले में थ्राइव फुटबॉल अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आगरा फुटबॉल अकादमी को 1–0 से पराजित किया। मैच का एकमात्र एवं निर्णायक गोल इशान यादव ने किया।

प्रतियोगिता के मैचों का सफल संचालन रेफरी  मनोहर सिंह चाहर,  परमजीत सिंह पम्मी, अजय यादव , योगेश वर्मा, बाबर खान एवं  अक्षय सिंह ने किया। टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं में अर्चना सिंह, उर्वशी सिकरवार, श्रुति जादौन, यशोदा, किरण कुशवाहा, इलमा, मन्नू यादव, राखी यादव एवं साक्षी यादव सहित समस्त ऑफिशियल टीम का सराहनीय योगदान रहा।

1 जुलाई 2026 के मैच

प्रथम मैच (दोपहर 2:30 बजे)
यादव फुटबॉल क्लब बनाम 9 पैरा

द्वितीय मैच (सायं 4:30 बजे)
यूनाइटेड एफ.सी. बनाम श्री जी फुटबॉल क्लब, मथुरा

आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन ने सभी खेल प्रेमियों से आगामी मुकाबलों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *