आगरा। डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी आगरा द्वारा आयोजित बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता में आज बैडमिंटन प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच आयोजित किए गए आज खेला गया पहला अंडर 14 मैच तेजस vs अभियांश यादव के बीच खेला गया जिसमें तेजस विजई रहे।
दूसरा मैच समर्थ कायला vs अनिरुद्ध के मध्य खेला गया जिसमें समर्थ कायला विजई रहे।
तीसरा मैच श्रेष्ठ vs गौरव कुमार के मध्य खेला गया जिसमें श्रेष्ठ विजई रहे।
चौथा मैच वंश दीक्षित vs वाशु के मध्य खेला गया जिसमें वंश दीक्षित ने मैच अपने नाम किया। वही अंडर 16 का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला कुनाल दीक्षित vs ऋषभ पाठक के मध्य खेला गया जिसमें ऋषभ पाठक विजई रहे।
दूसरा मुकाबला अभिषेक vs नमन चौधरी के मध्य खेला गया जिसमें अभिषेक विजई रहे।
वही खेले गए दो सेमीफाइनल मुकाबले जिसमें पहला मुकाबला तेजस vs श्रेष्ठ के बीच खेला गया जिसमें श्रेष्ठ ने मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया तथा दूसरा मुकाबला समर्थ vs वंश दीक्षित के बीच खेला गया जिसमें वंश दीक्षित ने एक तरफा मुकाबले में समर्थ कायला को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया ।
आज के दिन के प्रमुख अंपायर रहे BM भैया,और राजू चौहान
सोसाइटी के अध्यक्ष श्री राजीव सोई,उपाध्यक्ष श्री विवेक उपाध्याय एवं सोसाइटी के पदाधिकारी बंटी यादव,अमित दीक्षित,ज्ञानेंद्र यादव,देवेश यादव,सनी उपाध्याय,कमल चाहर,सैंडी सोलंकी,विपिन यादव एवं अन्य अभिभावक मौजूद रहे
सोसाइटी प्रति वर्ष कॉलोनी के बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के खेल कूद समय समय पर आयोजित करती रहती है ।
सोसाइटी के अध्यक्ष श्री राजीव सोई जी की सक्रिय भूमिका एवं कार्यशैली ही सोसाइटी की पहचान है ।


