
जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष (एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार जम्मू एंड कश्मीर राज्य के श्रीनगर स्थित शेर -ई-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में 30 मई से 2 जून 2026 तक खेली जा रही प्रथम पी टी एफ इंडिया ओपन अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर वर्ग पूमसे व्यक्तिगत स्पर्धा में अपना शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर आगरा,उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।
उन्होंने पूमसे जीते व पूमसे शिपजिन में अपना शानदार प्रदर्शन कर सर्वाधिक 6.6 एवं 6.8 अंक के साथ औसत 6.7 अंक प्राप्त किए ।पंकज शर्मा को सी ई ओ संगीता शर्मा,दिनेश चंद्र शर्मा,डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा,मधु शर्मा,हरिकांत शर्मा,नवनीत कुलश्रेष्ठ,साथी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं ।


