30 जून तक अनिवार्य रूप से कराएं ई-केवाईसी, अन्यथा रुक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा 30/05/2026/उप कृषि निदेशक  मुकेश कुमार  ने अवगत कराया है कि कृषि एवं किसान मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के निदेशालय (पी०एम०किसान प्रकोष्ठ) एवं कृषि भवन लखनऊ के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त कृषक बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत निरन्तर लाभ प्राप्त करने हेतु वास्तविक एवं जीवित लाभार्थियों को ही लाभ पाप्त हो सके यह सुनिश्चित किये जाने हेतु सभी पी०एम० किसान लाभार्थियों के लिए वार्षिक ई-के०वाई०सी० दिनांक-30.06.2026 से पूर्व अनिवार्य रूप से कराया जाना आवश्यक है।कृषक बन्धुओं द्वारा ई-के०वाई०सी० की प्रक्रिया- बॉयोमेट्रिक ई-के०वाईसी०- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पंजीकृत प्रत्येक पात्र लाभार्थी कृषक परिवार अपनी ई-के०वाई०सी० की प्रक्रिया बॉयोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन के माध्यम से नजदीकी जन सेवा केन्द्र से करा सकते हैं। फेशियल ई-के०वाईसी०- फेशियल ई-के०वाई०सी० हेतु पी०एम० किसान मोबाइल ऐप का उपयोग करके या ग्राम नोडल अधिकारी (वी०एन०ओ०) / फील्ड कार्मिकों से सम्पर्क कर पूर्ण करा सकते हैं।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि यदि कृषक बन्धु की ई-के०वाई०सी० की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होती है तो वह कृषक स्वयं ही अपात्रता की श्रेणी में आ जायेंगे एवं उनकी आगामी किस्तों के भूगतान पर स्वतः ही रोक लग जायेगी। जो कृषक अपनी ई-के०वाई०सी० पूर्ण कर लेंगें उन्हीं कृषकों को आगामी सम्मान निधि की किस्त हस्तान्तरित हो सकेगी। जिन कृषकों द्वारा अभी तक ई०के०वाई०सी० नहीं करायी गयी है। वह कृषक दिनांक- 30.06.2026 तक स्वंय/जन सेवा केन्द्र से ई०के०वाई०सी करा लें अन्यथा की स्थिति में उनकी आगामी किस्त अवरूद्ध हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *