आगरा, 25 मई। अंडर-14 बालकों की जिला फुटबाल लीग 1 से 5 जून तक , श्यामो फुटबाल ग्राउंड पर होगी। आगरा रीजन फुटबाल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने यह जानकारी दी। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव मौनू बनाये गये हैं। प्रतियोगिता की प्रविष्टि 29 मई तक दी जा सकती हैं। फिलहाल आठ टीमों ने अपनी प्रविष्ट दे दी हैं। पहली बार फुटबाल लीग को ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र से फुटबाल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। 30 गांवों में बैनर पोस्टर लगाये जा रहे हैं जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र में फुटबाल खेल के प्रति जागरूकता पैदा की जा सके। जबकि यह कार्य इससे पहले कभी नहीं किया गया। श्री चौहान का कहना है कि गांवों में पहले से ही काफी खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं लेकिन उनको निखारा नहीं गया है। न ही उन्हें प्रोत्साहित किया गया है ताकि वे अच्छे फुटबालर बन सकें।
प्रतियोगिता लीग कम नाकआउट आधार पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्रामीण क्षेत्र के ही जनप्रतिनिधियों से कराया जाएगा।


