महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती महोत्सव 31 मई को

Press Release उत्तर प्रदेश

A picture of Devi Ahilyabai Holkar

 

 नामनेर चौराहे से शुभारंभ के पश्चात श्रीराम शांति सेवा सदन ,सोना नगर, खेरिया मोड़ पर समापन होगा

 

आगरा, 24 मई 2026 ।  पिछले वर्षों की तरह इस बार भी महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती  31 मई को मनायी जाएगी। नामनेर चौराहे से सांय चार बजे शुरू होकर जयंतीसोना नगर, खेरिया मोड़ आगरा पर समापन समारोह होगा। समापन के पश्चात रैली में शामिल अतिथियों के लिये खानपान की व्यवस्था भी खेरिया मोड़ स्थित श्रीराम शांति सेवा सदन पर रखी गयी है।  उसी दिन वाहन रैली नंदलाल पुर, हाथरस रोड से दोपहर दो बजे निकलेगी ।जयंती के अवरस पर इसके संस्थापक डा. रामप्रकाश बघेल को भी याद किया जाएगा।
रैली में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की झांकियां निकाली जाएंगी। इनके साथ वाहन रैली तथा पैदल लोगों का काफिला भी चलेगा।   जयंती समारोह की तैयारियां काफी समय से चल रही हैं। इसकी पहली बैठक पुरानी मंडी में हुई। जिसमें संरक्षक हरीसिंह बघेल,  संरक्षक महेश बघेल एडवोकेट,  निहाल सिंह बघेल अध्यक्ष  आदि मौजूद रहे। इसके पश्चात बैठक केवी नगर, खेरिया मोड़ पर हुई। जिसमें डा. ब्रजेश बघेल,  सुरेंद्र सिंह बघेल एडवोकेट, लाखन सिंह, किशोर बघेल,  रविंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह बघेल, राजेश बघेल,  बनी सिंह, सतेंद्र सिंह आदि ने शिरकत की। इस बैठक में आयोजन के संबंध में रूपरेखा तैयार की गयी। इसके पश्चात सेवानिवृत बैंक मैनेजर एस के बघेल के ज्योति नगर स्थित आवास पर बैठक हुई। उसमें भी तैयारियों पर चर्चा की गयी। इसके पश्चात खेरिया मोड़ पर भूपसिंह बघेल के आवास पर बैठक हुई। विभिन्न लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गयीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *