आकाशवाणी के 90 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर आगरा में कल सजेगी ‘सुगम संगीत संध्या’

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 23 मई। आकाशवाणी के प्रसारण को 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आकाशवाणी आगरा द्वारा कल, 24 मई 2026 रविवार को सायं साढ़े छह बजे ‘सुगम संगीत संध्या’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सेण्ट जार्जेस कॉलेज प्रेक्षागृह, माल रोड, बालूगंज, आगरा में होगा।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। सुश्री शुभ्रा तलेगांवकर गीत एवं भजन प्रस्तुत करेंगी, अंतरराष्ट्रीय गजल गायक सुधीर नारायण ग़ज़ल गायन करेंगे तथा जनाब सलीम हसन चिश्ती ‘क़व्वाल’ एवं साथी कव्वाली की प्रस्तुति देंगे।

उप महानिदेशक अभियात्रिकी मयंक कुमार ने बताया कि आकाशवाणी ने 8 जून 1936 से अपनी यात्रा शुरू की थी और आज भी श्रोताओं से जुड़ाव बनाए हुए है। कार्यक्रम प्रमुख अनेन्द्र सिंह ने श्रोताओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व अपना स्थान ग्रहण कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *