पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष अभियानः अपशिष्ट पृथक्करण एवं प्लास्टिक उपयोग में कमी के प्रति किया जा रहा जागरूक

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक  गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 15 मई से 05 जून 2026 तक मंडल स्तर पर व्यापक पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Climate Change” निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

इसी क्रम में दिनांक 22.05.2026 को आगरा मंडल द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों के बीच विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों को उचित अपशिष्ट पृथक्करण (वेस्ट सेग्रिगेशन) की प्रक्रियाओं के प्रति संवेदनशील बनाया जा रहा है।अभियान के दौरान विशेष रूप से जैविक कचरे के पृथक्करण, प्लास्टिक उपयोग में कमी तथा पर्यावरण अनुकूल कार्यप्रणाली अपनाने पर बल दिया जा रहा है। मंडल के सभी शाखा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

रेल प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को बायोडिग्रेडेबल एवं नॉन-प्लास्टिक सामग्री के उपयोग के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण हितैषी बनाया जा सके। मंडल रेल प्रबंधक आगरा के निर्देशन में यह अभियान मंडल के सभी स्टेशनों, कार्यालयों, रनिंग रूम, रेलवे कॉलोनियों एवं अन्य रेलवे परिसरों में निरंतर चलाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा मिशन LiFE के सिद्धांतों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आगामी दिनों में रेलवे कर्मचारियों हेतु कार्यशालाएं, वृक्षारोपण कार्यक्रम, अपशिष्ट प्रबंधन अभियान एवं डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने संबंधी विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

आगरा मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Climate Change” पर संचालित यह अभियान हम सभी के लिए एक सशक्त संदेश है कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। आइए, हम सभी मिलकर अपने रेलवे परिसरों को प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाएं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *