21 मई को लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिये गाड़ी सं. 05309/10 मथुरा जं. –बरेली जं. – मथुरा जं. को चलाने का एवं कुछ ट्रेनों को री-शीडियुल करने का निर्णय

Press Release उत्तर प्रदेश

रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है की दिनांक 21.05.2026 को आयोजित होने वाली लेखपाल परीक्षा–2026 में परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने हेतु निम्नलिखित गाड़ी सं. 05309/10 मथुरा जं. –बरेली जं. – मथुरा जं. को चलाने का एवं कुछ ट्रेनों को री-शीडियुल करने का निर्णय लिया गया है , जिसका विवरण निम्नानुसार है।

 

(A )गाड़ी संख्या . 05309/05310 मथुरा जं. –बरेली जं. – मथुरा जं. विशेष गाड़ी :-  

 

05309

मथुरा जं. –बरेली जं.

स्टेशन 05310

बरेली जं. – मथुरा जं.

आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
04.00 बरेली जं. 17.50  
04.43 04.48 शाहजहांपुर 16.30 16.35
04.58 05.00 उझानी 16.15 16.17
05.30 05.32 सोरों शुकर क्षेत्र 15.38 15.40
05.50 06.10 कासगंज 15.10 15.20
06.34 06.36 सिकंदरा राव 14.40 14.42
07.12 07.17 हाथरस सिटी 14.08 14.13
08.25 08.30 मथुरा कैंट 13.20 13.25
08.45 मथुरा जं. 13.10

 

(B) ट्रेनों का पुनर्निर्धारण :

 

(i) गाड़ी संख्या 55335 (कासगंज –मथुरा जं.) को 80 मिनट पुनर्निर्धारित किया गया है। यह गाड़ी अपने निर्धारित समय के स्थान पर कासगंज से 13:00 बजे प्रस्थान करेगी।

(ii) गाड़ी संख्या 15037 (कानपुर अनवरगंज – कासगंज) दिनांक 21.05.2026 को 65 मिनट पुनर्निर्धारित की गई है। यह गाड़ी अपने निर्धारित समय के स्थान पर कानपुर अनवरगंज से 12:45 बजे प्रस्थान करेगी।

(iii) गाड़ी संख्या 15040 (कासगंज – कानपुर अनवरगंज) को 120 मिनट पुनर्निर्धारित किया गया है। यह गाड़ी अपने निर्धारित समय के स्थान पर कासगंज से 11:10 बजे प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *