आगरा । सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगरा मंडल के आगरा – मथुरा रेल खंड पर स्थित कीथम – रुनकता के मध्य किo मीo 1363/30-32 & 1363/29-31 पर रेलवे फाटक सं०- 511 पर आगरा-मथुरा जं. सेक्शन में संरक्षा की दृष्टि से ट्रैक के अनुरक्षण का कार्य दिनांक 20.05.2026 से 22.05.2026 तक किया जाना है। यह कार्य समपार पर सड़क यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है। यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।
रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 20.05.2026 को सुबह 08:00 बजे से दिनांक 22.05.2026 शाम 07:00 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक संख्या -509 एवं रेलवे फाटक सं. 514 से होकर गुजारने की व्यवस्था की गयी है। जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे।


