आगरा मण्डल के ईदगाह-बयाना रेल खंड पर चलाया गया विशेष टिकट जांच अभियान

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मण्डल रेल प्रबंधक  गगन गोयल के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के नेतृत्व में मण्डल वाणिज्य प्रबंधक  बी एस चौहान तथा  संजय गौतम सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग,  संजीव कुमार जाटव सहायक वाणिज्य प्रबंधक /गुड्स एवं मण्डल वाणिज्य निरीक्षक  आर के सिंह द्वारा मण्डल के ईदगाह-बयाना रेल खंड पर दिनांक-04.05.2026 को अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।

जांच के अंतर्गत उपरोक्त खंड पर चलने वाली कई गाडियों के अपर क्लास स्लीपर तथा सामान्य कोचों को चेक कराया गया। उक्त जांच में 41 बिना टिकट यात्रियों से 35120/-अनियमित यात्रा करने वाले 48 यात्रियों से 22840 रुपये सहित कुल 89 यात्रियों से 57960/- रुपये का रेल राजस्व वसूल किया गया।

उक्त जांच अभियान में  बलजीत सिंह मुख्य टिकट निरीक्षक के अलावा श्री पी के बैरवा, इन्दीवर मिश्रा चल टिकट निरीक्षक सहित अन्य टिकट जाँच कर्मचारी एवं आरपीएफ/जीआरपी स्टाफ मौजूद रहे।

जन संपर्क अधिकारी  संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस प्रकार के टिकट जांच अभियान मण्डल में निरंतर चलाये जा रहे हैं, जिससे मंडल के अंतर्गत चलने वाली गाड़ियों में अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर रोक लगाई जा सके।अतः यात्रियों से अनुरोध हैं कि वह उचित टिकट लेकर तथा सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें तथा रेल परिसर में गंदगी एवं धूम्रपान न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *