
आगरा। आज दिनांक 05.05.2026 को आगरा मंडल के महिला कल्याण संगठन द्वारा मजदूर दिवस का गरिमामय कार्यक्रम समारोह रेलवे आफिसर्स क्लब में आयोजित किया गया। जिसमें रेलवे के विभिन्न विभागों से नामित (समुह -डी) कर्मचारियों के साथ -साथ सास्कृतिक समिति की महिलाओं ने भी भाग लिया। इस उपलक्ष्य में संगठन की अध्यक्षा श्रीमती ईशानी गोयल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस उपलक्ष्य में महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती ईशानी गोयल द्वारा मजदूर वर्ग के योगदान पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त मजदूर वर्ग को और अधिक निपुणता के साथ कार्य करने तथा अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में अनेक सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गीत नाटक तथा नृत्य के माध्यम से मजदूर वर्ग को जागरूक किया गया। सभी नामित कर्मचारियों को सम्मान उपहार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस कार्यक्रम में महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती ईशानी गोयल के साथ साथ सचिव श्रीमती मोनिका, कोषाध्यक्ष श्रीमती डॉ. ममता मीना एवं संयुक्त सचिव श्रीमती रीना बघेला एवं वरिष्ठ सदस्य श्रीमती रेनु प्रसाद, श्रीमती स्नेहा कुमारी, श्रीमती अपूर्वा यादव, श्रीमती सविता त्रिपाठी, श्रीमती लता मेघवाल एवं अस्मिता अग्रहरी ने भाग लिया । मजदूर दिवस के इस कार्यक्रम में सभी श्रमिकों ने भरपूर जोश तथा हर्षोल्लास से भाग लिया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री राजेश कुमार कल्याण निरीक्षक ने अपना योगदान दिया।सभी कर्मचारीयो ने महिला कल्याण संगठन उतर मध्य रेलवे आगरा का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।


