L.S.S.F टीम द्वारा सेक्टर-4 में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 60 यूनिट रक्त एकत्रित

Press Release उत्तर प्रदेश

​आगरा, 3 मई 2026।  ​L.S.S.F टीम द्वारा आज सेक्टर-4 में मानवता की सेवा के संकल्प के साथ एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय निवासियों और युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।जनकल्याण ब्लड बैंक के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कुल 50 से 60 लोगों ने रक्तदान कर पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। एकत्रित किया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों और आपातकालीन स्थितियों के लिए सुरक्षित रखा गया है। ​इस आयोजन की सफलता में देशराज सोनी (फर्नीचर वाले) का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने शिविर के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
*​टीम की सक्रिय सहभागिता:*मनोज नोतनानी ने बताया , रक्तदान शिविर को सफल बनाने में LSSF टीम के प्रमुख सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिनमें मुख्य रूप से:​विक्रम चाहर,सचिन शर्मा,​डा. सत्यवीर सिंह,​सत्येंद्र एवं अनिल चाहर,​अभिजीत नायर व सचिन गुप्ता,​दिग्विजय दनेरिया, गौरव, ऋषि पंडित एवं श्याम सुंदर तागड। ​टीम के इन सदस्यों के साथ समस्त कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन सेवा भाव से शिविर का संचालन किया। अंत में टीम के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *