आगरा, 23 अप्रैल। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर 25 मार्च से चल रही अग्निवीर भर्ती रैली पूर्ण होने के उपरांत एथलेटिक्स, बास्केटबाल, फुटबाल, जिमनास्टिक, जिम, पावरलिफ्टिंग, कुश्ती, जूडो, ताइक्वाण्डो, बैडमिण्टन, टेबल टेनिस, कबड्डी एवं बाक्सिंग खेलो के प्रशिक्षक की उपलब्धता के दृष्टिगत स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों के पंजीकरण / रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ किये जा चुके है।
उपरोक्त खेलो में प्रशिक्षण हेतु पंजीकरण कराने के इच्छुक खिलाडी जिनकी आयु 18 वर्ष से कम हैं. अपना आधार कार्ड की प्रति एवं 02 फोटो एवं पंजीकरण शुल्क सहित प्रतिदिन कार्यदिवस में अपरान्ह 3.00 बजे से 4.00 बजे तक कार्यालय की खिड़की पर सम्पर्क करें।
18 वर्ष से अधिक आयु के शौकिया खिलाड़ी/स्वास्थ्य लाभ हेतु आने वाले सदस्य अपना प्रार्थना पत्र आधार कार्ड सहित निर्धारित समयावधि में स्टेडियम गेट पर चौकीदार/गार्ड को प्रस्तुत करें, जिस पर प्रशिक्षक द्वारा संस्तुति किये जाने की स्थिति में अगले कार्यदिवस में पंजीकरण की कार्यवाही की जायेगी। यह जानकारी क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।


