
आगरा, 14 अप्रैल। भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकरजी की 135 वीं जयंती पर जहां स्कूल,कालेजों एवं सरकारी कार्यालयों में आयोजन हुए, वहीं आकाशवाणी आगरा में भी आज डा. आंबेडकरजी की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर आकाशवाणी आगरा के सभागार कक्ष में उपमहानिदेशक एवं क्लस्टर प्रमुख मयंक कुमार द्वारा डा.आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उन्होंने डा. आंबेडकर के संघर्षों को याद किया एवं उनसे हम सभी को प्रेरणा लेने हेतु उद्बोधन दिया गया।
14 अप्रैल को हम भारतीय संविधान के निर्माता और समानता एवं न्याय के अथक समर्थक डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद करते हैं। सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर, उनका जीवन दृढ़ता, बुद्धिमत्ता और सुधार का एक सशक्त उदाहरण बन गया। उनकी दूरदृष्टि के माध्यम से, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को भारत की लोकतांत्रिक नींव में स्थायी स्थान मिला। उनकी विरासत सभी के लिए समावेशिता और गरिमा की दिशा में राष्ट्र के सफर को प्रेरित करती रहती है।
इस अवसर पर कुलदीप गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, प्रवेंद्र यादव, सतेंद्र शर्मा, अवधेश शर्मा, अवधेश कुमार, मोहन विहारी, मन्नू कुमारी, अनुज उपाध्याय, प्रदीप टमटा, अनुज उपाध्याय, आकाश कुमार, देव सिंह, मुकेश, संजय कुमार, दरियाब सिंह चाहर, गौरीशंकर , राजू आदि उपस्थित रहे। संचालन राजीव यादव ने किया।


