आगरा। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष(एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार लखनऊ के के0डी0सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में 16 से 18 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली ओपन यू0पी0 स्टेट ताइक्वान्डो चैम्पियनशिप जोकि (सब जूनियर, कैडेट,जूनियर एवं सीनियर-बालक एवं बालिका फाइट-पूमसे स्पर्धा में खेली जाएगी हेतु उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो एसोसिएशन द्वारा आगरा के 9 उदीयमान राष्ट्रीय निर्णायक नियुक्त किये गए हैं,जो इस प्रकार हैं:-
नितिन बघेल (एन आई एस ),पवन कुमार यादव,मृत्युंजय कुमार,करन वर्मा, आलोक,निखिल अग्रवाल,प्रदीप गौर, सुदर्शन देबनाथ एवं स्वाती शुक्ला।(उपरोक्त सभी राष्ट्रीय निर्णायक हैं )।
सभी नियुक्त राष्ट्रीय निर्णायकों को इंटरनेशनल ताइक्वान्डो एवं सभी के गुरु मास्टर पंकज शर्मा,सी ई ओ संगीता शर्मा,दिनेश चंद्र शर्मा,डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा एवं हरिकांत शर्मा द्वारा अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं गई हैं ।


