“सिंधियत की सतरंगी शाम” सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 13 अप्रैल को

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। सिंधी सेंट्रल पंचायत, आगरा द्वारा “सिंधियत की सतरंगी शाम” नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 अप्रैल 2026, सोमवार को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिंधी समाज की समृद्ध संस्कृति, भाषा एवं परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन करना है।
कार्यक्रम का विवरण निम्नानुसार है:
📅 दिनांक: 13 अप्रैल 2026 (सोमवार)
⏰ समय: सायं 8 बजे
📍 स्थान: केंद्रीय हिंदी संस्थान, खंदारी ग्राउंड, आगरा
इस अवसर पर सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *