ऑपरेशन उपलब्ध एवं ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते: आगरा मंडल की प्रभावी एवं सराहनीय कार्रवाई

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा।  मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. राज मोहन के निर्देशन में यात्रियों की सुरक्षा, पारदर्शिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में “ऑपरेशन उपलब्ध” एवं “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है।

ऑपरेशन उपलब्ध -यात्रियों को पारदर्शी एवं सुरक्षित टिकटिंग व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के तहत:1,26,575 रुपये मूल्य के 40 भविष्य यात्रा टिकट जब्त किए गए, 3,680 रुपये मूल्य का 1 पिछली यात्रा टिकट बरामद किया गया। टिकटिंग में अनियमितताओं को रोकने हेतु 10 संदिग्ध आईडी ब्लॉक की गईं।

यह कार्रवाई अवैध टिकटिंग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं आम यात्रियों के हितों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते

रेलवे परिसरों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत: कुल 153 बच्चों को सुरक्षित बचाया गया, जिनमें 84 लड़के,69 लड़कियां शामिल हैं।

यह अभियान रेलवे की सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

आगरा मंडल द्वारा निरंतर ऐसे अभियानों के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं जिम्मेदार रेल सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *