
आगरा। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार आगरा ताइक्वान्डो के 3 उभरते हुए उदीयमान ताइक्वान्डो खिलाड़ी माधव गौतम,रिषभ सिंह व जतिन बघेल को प्रथम डिग्री ब्लैक बैल्ट परीक्षा उर्त्तीण करने पर स्वामी बाग स्कूल,दयालबाग के मैदान पर पर ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा ने सम्मान कार्यक्रम कर तीनों ताइक्वान्डो खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि स्वामी बाग स्कूल, दयालबाग के उपप्रबंधक कुंवर पाल सिंह राना एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश चन्द शर्मा द्वारा पटका पहनाकर एवं “द वर्ल्ड ताइक्वान्डो सियोल, साउथ कोरिया की अर्न्तराष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड ताइक्वान्डो हैडक्वार्टर “कुकिवान” द्वारा जारी फर्स्ट डान ब्लैक बैल्ट प्रमाण पत्र ,परिचय पत्र प्रदान कर साथ ही इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा द्वारा ब्लैक बैल्ट पहनाकर सम्मानित किया गया ।
उपरोक्त तीनों उत्तीर्ण खिलाड़ियों को सी ई ओ संगीता शर्मा, डॉ यू के शर्मा,अमित शर्मा एवं हरिकांत शर्मा द्वारा अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं गई ।


