आगरा। हरियाणा के करनाल में चल रहे फिट इंडिया कार्निवल में आगरा के मलखंब खिलाड़ियों ने मलखम्भ का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। खिलाड़ियों के हैरतअंगेज प्रदर्शन के पश्चात फिट इंडिया के ब्रांड एंबेसडर अंकित मैनपुरीया ने आगरा के खिलाड़ियों का सम्मानित किया। जिसमें आगरा के मलखंब खिलाड़ी सुजल राणा, शिवम, अमन, विनय समस्त एम डी जैन इंटर कॉलेज एवं ललित सरस्वती इंटर कॉलेज आदि रहे। इनके प्रशिक्षक अभिषेक हैं। शानदार प्रदर्शन पर एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन पीएनसी, अखिल बरौलिया प्रबंधक, डॉ जितेंद्र कुमार जैन महामंत्री, विमलेश कुमार जैन उपाध्यक्ष,रूपेश कुमार जैन प्रबंधक, डॉक्टर संजय गर्ग प्रधानाचार्य, एवं खेल प्रशिक्षक डॉ रीनेश मित्तल ने बधाई दी है।


